Monday, March 23, 2015

एनपीएस-लाइट – प्रमुख बिन्दु


एनपीएस-लाइट – प्रमुख बिन्दु

1.   यह भारत सरकार द्वारा संचालित योजना है  जिसका उद्देश्य कमजोर वर्ग के उन लोगों जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं को पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराना है ।

2.   18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में भागीदारी कर सकता है ।

3.   इस योजना में किसी भी  निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80सीसीडी के तहत आयकर छूट मिलेगी ।  

4.   खाता प्रारम्भ में रू 100 से खुलवाया जाएगा

5.   इस योजना में 100/- प्रतिमाह से लेकर 1000/- प्रतिमाह तक जमा किया जा सकता है ।

6.   योजना में शामिल होने पर पहले पाँच वर्षों तक भारत सरकार से 1000/- प्रतिवर्ष का अंशदान मिलेगा

7.   आवेदन पीएफ़आरडीए द्वारा स्वीकृत होने पर PRAN Card जारी किया जाएगा जिसके द्वारा कार्ड धारक अपना अंशदान जमा करेगा ।

8.   60वर्ष की आयु पूरी होने पर फंड की 60% तक की राशि कार्ड धारक को एकमुश्त दी जाएगी शेष राशि की पेंशन बनाई जाएगी ।

9.   अपना नियमित अंशदान कार्ड धारक अपनी सुविधानुसार देश भर में किसी भी बैंक या शाखा में जमा कर सकता है ।

10.  योजना में शामिल होने के लिए किसी बैंक में खाता होना आवश्यक नहीं है ।

11.  योजना में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ ; 1- पहचान पत्र , 2- पते का प्रमाण 3- जन्म- तिथि का प्रमाण पत्र 4- फोटो

12.  आवेदन पत्र सिर्फ काली इंक से ही भरे जाने चाहिए ।

एनपीएस लाइट के लिए लक्ष्य

जनपद में कार्यरत सभी बीसी/वीएलई को दिनांक 23-03-2015 के लिए प्रति बैंक मित्र पाँच एनपीएस लाइट का लक्ष्य दिया गया है।
आवेदन पत्र संबन्धित शाखाओं से प्राप्त किए जा सकते हैं ।
एनपीएस लाइट सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका पुनीत लक्ष्य हमारे समाज के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धवस्था में सम्मानजनक जीवन निर्वाह हेतु पेंशन अर्जित करने के लायक स्थिति में ले आना है। एनपीएस-लाइट के प्रसार में हमारे द्वारा किया गया कार्य सिर्फ हमारे महान संगठन द्वारा हमें सौंपा गया सिर्फ  एक लक्ष्य ही नहीं है वरन वित्तीय साक्षरता के द्वारा समाज के कमजोर लोगों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में हमारा योगदान भी है।
सभी बैंक मित्रों से अनुरोध है कि इस दिशा में विशेष प्रयास करें ।

Sunday, March 22, 2015

गांधी जी का जंतर


“मै तुम्हें एक जंतर देता हूँ ।

जब भी तुम्हें संदेह हो या तुम्हारा अहं तुम पर हावी होने लगे ,

तो यह कसौटी अपनाओ ;

जो सबसे गरीब और कमजोर आदमी तुमने देखा हो ,

उसकी शक्ल याद करो

और अपने दिल से पूछो कि जो कदम उठाने का तुम विचार कर रहे हो ,

वह उस आदमी के लिए कितना उपयोगी होगा ।

क्या उससे उसे कुछ लाभ  पहुंचेगा ?

क्या उससे वह अपने जीवन और भाग्य पर कुछ काबू रख सकेगा ?

यानि क्या उससे उन करोड़ों लोगों को स्वराज मिल सकेगा

जिनके पेट भूखे हैं और आत्मा अतृप्त है?

तब तुम देखोगे कि तुम्हारा संदेह मिट रहा है और अहं समाप्त हो रहा है। “

बैंक मित्रों की बैठक






Friday, March 20, 2015

बैंक मित्रों की बैठक

अग्रणी बैंक कार्यालय शाहजहाँपुर में दिनांक 21-03-2015 एवं 22-02-2015 को बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्रों की बैठक का आयोजन किया गया है । बैठक का समय निमन्वत है;
सदर तहसील के सभी बैंक मित्र
दिनांक 21-03-2015 शनिवार सुबह 11 बजे 


पुवायाँ तहसील के सभी बैंक मित्र
दिनांक 21-03-2015 शनिवार सायं 2 बजे 


तिलहर तहसील के सभी बैंक मित्र 
दिनांक 22-03-2015 रविवार 12.15 बजे दोपहर 


जलालाबाद तहसील के सभी बैंक मित्र 
दिनांक 22-03-2015 रविवार 12.15 बजे दोपहर 

Thursday, March 19, 2015

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खुले खातों का सक्रियकरण

सभी बैंक मित्रों से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खुले खातों में लेन देन करवा कर उनका सक्रियकरण करवाएँ अन्यथा खाताधारक प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभों से वंचित हो सकते हैं ।
सभी खातों में रुपे डेबिट कार्डों को जारी किया जाना , उन्हे अनिवार्य रूप से सक्रिय किया जाना इस योजना के लाभ के लिए अति आवश्यक है ।